back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह ने किया तीखा हमला, कहा- भ्रम फैला रहे हैं राहुल

राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर सियासत गर्म हो गई है। जहां एक तरफ कांग्रेस इसे बदलाव की शुरुआत बता रही है, वहीं केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर सियासत गर्म हो गई है। जहां एक तरफ कांग्रेस इसे बदलाव की शुरुआत बता रही है, वहीं केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आने से कोई असर नहीं पड़ने वाला।

“राहुल भ्रम फैलाने आ रहे हैं” – गिरिराज सिंह

पटना में मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, “राहुल गांधी बिहार आएं, घूमें, भ्रम फैलाएं, लेकिन इससे कुछ बदलने वाला नहीं है। बिहार में नीतीश कुमार और मोदी की सरकार है जिसने विकास किया है। 8 लाख सरकारी नौकरियां दी गई हैं और 4 लाख और दी जाएंगी। राहुल गांधी सोमवार सुबह दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे बेगूसराय रवाना हुए जहां उन्होंने कन्हैया कुमार के साथ ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में हिस्सा लिया। यह यात्रा सुभाष चौक से शुरू हुई।

कांग्रेस का पलटवार – “बिहार की अंधी-बहरी सरकार को हटाना है”

राहुल गांधी के दौरे पर कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा, “राहुल गांधी बार-बार बिहार इसलिए आ रहे हैं ताकि लोगों को जागरूक कर सकें और इस अंधी-बहरी सरकार को हटाया जा सके। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, “1971 में इंदिरा गांधी ने नारा दिया था आधी रोटी खाएंगे, इंदिरा को लाएंगे। लेकिन 60 साल की सत्ता में कांग्रेस ने देश को क्या दिया? कितना रोजगार दिया, इसका जवाब राहुल गांधी को देना चाहिए।उन्होंने आगे कहा, “नरेंद्र मोदी ने 10 साल में कांग्रेस के 60 साल के पापों का प्रायश्चित किया है। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।

“अब कांग्रेस को मिलेगा राजनीतिक मोक्ष”

गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के झूठे वादे अब लोगों को नहीं बहका सकते। “राजीव गांधी ने कहा था कि बेगूसराय में पेट्रोकेमिकल प्लांट खुलेगा, लेकिन नहीं खुला। मोदी जी ने 25 हजार करोड़ खर्च कर काम पूरा किया। अब कांग्रेस का अंत तय है।” बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने भी तंज कसा, “जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां कांग्रेस की लुटिया डूब जाती है। अब वे बिहार आए हैं, इसका मतलब है कांग्रेस को अब राजनीतिक मोक्ष मिलने वाला है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज से बड़ा बदलाव लागू कर दिया गया है। नए नियम के तहत अब बिजली...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵